दक्षिण पश्चिम मानसून केरल के रास्ते देश में इस माह के अंत तक प्रवेश कर सकता है। आमतौर पर 1 जून को आने वाला मानसून इस बार कुछ दिन पहले ही प्रवेश का अनुमान मौसम की जानकारी देने वाली निजी कंपनी स्काईमेट जता रही है। यह मानसून जून से सितंबर तक के लिए सक्रिय रहता है। स्काईमेट के मुताबिक मई 18 और मई 20 के बीच मानसून अंडमान और निकोबार तक पहुंच जाएगा। उसके बाद ही मानसून केरल में प्रवेश करेगा। इसी बीच भारत के नार्थईस्ट इलाकों पर भी मानसून छाने की उम्मीद है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।