दिल्ली में आज सुबह संसद परिसर के पास एक पेड़ से लटककर 39 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के निवासी राम दयाल वर्मा के रूप में की गई है। पुलिस ने कहा कि उसने इस व्यक्ति की जेब से सुसाइड नोट बरामद किया है। आज सुबह सात बजकर 15 मिनट के करीब वर्मा का शव रेलभवन और विजय चैक के पास स्थित मीडिया पार्किंग सेंटर के बीच एक पेड़ से लटका पाया गया। यह स्थान संसद के निकट है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि उसके परिजन से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।