टोंक के मेहंदीबाग क्षेत्र मे उस समय सनसनी फैल गई जब दिनदहाडे एक विवाहिता के आत्महत्या की खबर सामने आयी, सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची तो सही लेकिन दो घंटे की लेटलतीफी के बाद, उससे पहले उपखण्ड अधिकारी सुरजसिंह नेगी मौके पर पहुंच चुके थे। आत्महत्या के मामले में सामने आया कि मृतका तीन दिन पूर्व ही झारखंड से लौटी थी, वहीं दिसम्बर मे टोंक के मेहन्दीबाग निवासी राम सैनी से मृतका संजु का विवाह एक दलाल के माध्यम से हुआ था। पति-पत्नि में आए दिन अनबन होती थी। हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।