बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने कहा कि जब वह शादी का फैसला ले लेंगे तो सबको ट्वीट कर जानकारी दे देंगे। उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि शादी के सवालों से उन्हें और घरवालों को परेशान न करें। सलमान और उनके परिवार वालों को पिछले कई सालों से शादी की योजना के बारे में सवाल किया जाता रहा है। हाल में उनका रिश्ता रोमानियाई सुंदरी लुलिया वंतूर के साथ जोड़ा जा रहा है। वग प्रीति जिंटा की पार्टी में सलमान के साथ थीं। सलमान से जब शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान शादी की योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे जब शादी करनी होगी, मैं कर लूंगा। जब भी मैं शादी करूंगा, खुद बता दूंगा। ‘प्रेम रतन धन पायो’ स्टार शादी के सवालों से परेशान हो गए थे। ‘दबंग’ स्टार का प्रेम जीवन हमेशा सवालों के घेरे में रहा है। इससे पहले उनका मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ के साथ प्रेम संबंध रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।