ऋषिकेश में छुट्टियां मना रही हैं प्रीति जिंटा
(India)
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा आजकल ऋषिकेश में छुट्टियां मना रही हैं। प्रीती ने ऋषिकेश से अपना एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। वीडियो में प्रीति मोर को खाना खिलाती नजर आ रही हैं इससे पहले भी प्रीति अपने पति जीन गुडइनफ के साथ उत्तराखंड में ही वक्त बिता रही थी। इस दौरान वह शीशमझाड़ी स्थित मदर मिरेकल जूनियर हाईस्कूल पहुंची थी। उन्होंने स्कूल के बच्चों के साथ वक्त गुजारा था। बता दें कि प्रीति ने जीन गुडइनफ से 29 फरवरी को लॉस एंजेलिस में एक निजी समारोह में शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने 13 मई को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।