अगर आप इन छुट्टियों में पहाड़ों पर घूमने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो कुछ दिन रुक जाइए। उत्तजराखंड का मौसम लगातार बदल रहा है। उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए सरकार ने सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है। आपदा कंट्रोल रूम ने अलर्ट जारी कर राज्य के कुछ स्थानों पर भारी बारिश और कई स्थानों पर सामान्य बारिश होने की चेतावनी दी। सरकार ने नदियों और गदेरों के किनारे रहने वाले सभी लोगों को बारिश की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।