अमृता राव ने कर्मचारियों को उपहार में दिए पंखे
(India)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव ने ‘मेरी आवाज ही पहचान है’ के कर्मचारियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए मोटर चालित पंखे उपहार में दिए हैं। अमृता ने एक बयान में कहा, श्हम बाहर शूटिंग करते हैं और हमारी ज्यादातर शूटिंग असली लोकेशंस पर होती है। अगर शूटिंग के दौरान शो के कर्मचारी कलाकारों के आराम और सुविधाओं का ख्याल रख सकते हैं तो मुझे भी उनके बारे में यही सोचना चाहिए।श् अभिनेत्री ने कहा, श्मैंने उन्हें मोटरचालित पंखे उपहार में दिए हैं। वे इनका जहां और जब चाहे इस्तेमाल कर सकते हैं। ये छोटे और सुविधाजनक हैं और बेहद काम की चीज हैं।श् श्मेरी आवाज ही पहचान हैश् का प्रसारण श्एंड टीवीश् पर होता है। इसमें दीप्ति नवल, पल्लवी जोशी और जरीना वहाब भी हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।