(India)
अभिनेत्री कंगना रनोत और प्रियंका चोपड़ा के छोटे बालों वाली हेयर स्टाइल के बाद अब बिपाशा बसु ने भी अपने बाल छोटे करवाकर नया लुक अपनाया है. बिपाशा ने को इंस्टाग्राम पर अपनी नई हेयरस्टाइल में अपनी एक तस्वीर शेयर की. बिपाशा ने लॉन्ग बॉब (लॉब) हेयरस्टाइल करवाया है.बिप्स ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'मुझे छोटे बाल पसंद हैं. लेकिन जैसे ही मैंने अपने बाल कटवाए मुझे अपने लंबे बाल याद आ रहे हैं. क्या किया जाए.' बिपाशा ने अप्रैल में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी कर ली है. करण '3 देव' में के के मेनन, कुणाल रॉय कपूर और रवि दुबे के साथ दिखाई देंगे.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।