आदित्य चोपड़ा इस समय 'बेफिक्रे' में व्यस्त हैं। उन्होंने शाहरुख़ को कह दिया है 'बेफिक्रे' के रिलीज होते ही वे शाहरुख को लेकर 2017 में फिल्म शुरू कर देंगे। यह एक बड़े बजट की फिल्म होगी और शाहरुख को विशेष तैयारी करना होगी। आदित्य मात्र तीन माह में इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर लेंगे।
पिछले साल रीलज़ हुई शाहरूख़ की फ़िल्म 'दिलवाले' का प्रदर्शन फ़ीका रहा था । वहीं इस साल आई 'फ़ैन' के कलेक्शन देख लगता ही नहीं कि यह सुपरस्टार शाहरुख़ खान की फ़िल्म के आंकड़े हैं। बॉक्स ऑफ़िस पर जिस शाहरुख़ के नाम से भीड़ जुटती थी वो इस समय कही नज़र नहीं आ रहा है। हांलाकि किंग ख़ान की ‘रईस’ इस साल रीलज़ होने जा रही है । फ़ैन को ये कितनी पसंद आएगी ये तो फ़िल्म आने के बाद पता चलेगा ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।