फिल्म ‘दबंग’ के सुपरहिट गाने मुन्नी बदनाम हुई से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनानेवाली मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान को धनबाद भा गया। रविवार को मलाइका धनबाद के बैंक मोड़ शास्त्री नगर में एक ज्वेलरी दुकान के उद्घाटन समारोह में शिरकत करने आईं थी। उन्होंने कहा कि धनबाद को लेकर जो अवधाराण बॉलीवुड में बनी हुई है। धनबाद वैसा बिल्कुल नहीं है। ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में जो चीजें दिखाई गईं, वही परसेप्शन मेरे दिमाग में था। फिल्मों में अक्सर चीजें बढ़ा-चढ़ा कर पेश की जाती हैं। लेकिन फिल्मों की कहानियों से किसी शहर की अवधारणा नहीं बनानी चाहिए। श्गैंग्स ऑफ वासेपुरश् से इतने प्यारे शहर की पहचान नहीं होनी चाहिए। मैं झारखंड पहली बार आई हूं। इससे पहले झारखंड को सिर्फ धौनी और धौनी की वजह से रांची को जानती थी लेकिन धनबाद की मेजबानी शानदार लगी। यहां के लोगों से जो प्यार मिला, उसे हमेशा याद रखूंगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।