दीपिका ने बताया उन्हें क्यों पसंद है गोल्ड!
(Mumbai, Mumbai) बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का सोने के प्रति प्यार साफ छलकता है। उन्हें कई बार सोने के गहने पहने देखा गया है। 2013 में एक के बाद एक तीन सफल फिल्में, 'ये जवानी है दीवानी', 'रामलीला-गोलियों की रासलीला' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' का जश्न मनाने के लिए उन्होंने दिसंबर में एक पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें उन्हें सोने की चमक वाले कपड़ों में देखा गया था।सोने में कुछ तो ऐसा है, जो दीपिका को लुभाता है। अभिनेत्री का कहना है कि इसके पीछे सांस्कृतिक इतिहास छिपा है। दीपिका ने कहा कि पारंपरिक या सांस्कृतिक रूप से देखा जाए, तो सोने में कुछ तो खास है। यह जश्न और उत्सव का प्रतीक है और पॉजिटिविटी और समृद्धि को दर्शाता है। दीपिका ने कहा कि जब भी उत्सव का अवसर होता है, मुझे सोने से जुड़ी चीजें तोहफे में देना अच्छा लगता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।