2000 करोड़ के ड्रग रैकेट में शामिल ममता कुलकर्णी, मिले सबूत
(India) ड्रग रैकेट केस में ठाणे पुलिस ने एवॉन कंपनी के डायरेक्टर मनोज जैन सहित कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने क़बूला कि इनका कनेक्शन पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी और उसके ड्रग माफ़िया पति विकी गोस्वामी से हैं। कोर्ट के सामने आरोपियों ने बताया कि ममता ड्रग मीटिंग में शामिल रहती थीं।
इस ड्रग रैकेट में एवॉन कंपनी के 11 लाख शेयर हैं,जिसके 26 रूपए प्रति शेयर ममता कुलकर्णी को देने की बात हुई थी। साथ ही ममता को कंपनी में डायरेक्टर बनाने को भी कहा गया था। इसके अलावा ममता, विकी गोस्वामी और ड्रग माफ़िया डॉक्टर अब्दुल्ला ड्रग की एक फैक्ट्री अफ्रीका में खोलने को योजना बना रहे थे। ये सभी सोलापुर की एवॉन कंपनी में बनने वाली एफिड्रीन ड्रग को अफ्रीका की कंपनी में मेथ नाम के ड्रग में बदलने वाले थे। जिसकी कीमत करोड़ों में होती है। जाँच में ये भी पता चला है कि 100 किलो एफिड्रीन ड्रग टेस्टिंग के लिए पहले भी एयर कार्गो के ज़रिए अफ्रीका भेजी जा चुकी है।
ममता कुलकर्णी के बॉलीवुड से जुड़े कुछ क़रीबियों के नाम भी सामने आये हैं पुलिस उनसे भी जल्द पूछताछ करेगी। ममता कुलकर्णी और विकी गोस्वामी के ख़िलाफ़ जल्द रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो सकता है क्योंकि दोनों इस वक़्त केन्या में हैं एक फ़रार आरोपी किशोर राठौर गुजरात के पूर्व सांसद का बेटा है पुलिस इसमें पॉलिटिकल लिंक भी तलाश रही है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।