बाइक सवार युवकों ने ठेली चालक को गोली मारी
(Garhmukteshwar, Ghaziabad) उत्तर प्रदेश में क़ानून व्यवस्था को गुंडों ने ताक पर रख दिया है। बदमाशों में पुलिस का ज़रा भी ख़ौफ़ नहीं बचा है। इसीलिए बदमाश जब चाहें गोलियां चला रहे हैं । ग़ाज़ियाबाद के लोहिया नगर में ठेली लगाने वाले गंगा सिंह को भी अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। गंगा सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। ये घटना रात की है जब गंगा सिंह ठेली लेकर अपने घर वापस जा रहे थे। तभी एक बाइक सवार ने गंगा सिंह को रुकने के लिए कहा ।गंगा के ना रुकने पर बाइक सवार युवकों ने झगड़ा शुरु कर दिया और गंगा सिंह को गोली मार दी। घटना के बाद से ही आरोपी फ़रार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज़ कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।