हैप्पी भाग जाएगी’ का मोशन पोस्टर रिलीज़
(Mumbai, Mumbai) लंबे अर्से के बाद फ़िल्मों में वापसी कर रहीं एक्ट्रैस डायना पैंटी जल्द ही फ़िल्म हैप्पी भाग जाएगी में नज़र आएंगी। इस रोमेंटिक-कॉमेडी फ़िल्म में अभय देवल और डायना पैंटी मुख्य भूमिका में हैं। फ़िल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज़ ने किया है जो इससे पहले 'दुल्हा मिल गया' फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं। कृषिका लुल्ला इस फ़िल्म की सह-निर्माता हैं। हैप्पी भाग जाएगी में अली फज़ल और जिम्मी शेरगिल भी अहम क़िरदारों में हैं। फ़िल्म के मोशन पोस्टर के साथ उसकी रिलीज़ की तारीख़ भी तय हो गई है। फ़िल्म 19 अगस्त को रिलीज़ होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।