फ़िल्म रमन राघव 2.0 की सिनेमाघरों में दस्तक
(Mumbai, Mumbai) बॉलीवुड में अपना लौहा मनवा चुके अभिनेता नवाजउद्दीन सिद्दीक़ी रमन राघव 2.0 आज बड़े पर्दे पर आ गई है हाल ही में नवाजउद्दीन अमिताभ बच्चन के साथ ‘तीन’ में नज़र आए थे । अब अनुराग कश्यप की रमन राघव 2.0 में नवाजउद्दीन एक साइकोपैथ किलर का किरदार निभा रहे है । अनुराग कश्यप ने बॉम्बे वैलवेट के बाद रमन राघव के साथ बतौर डायरेक्टर दस्तक दी है । डायरेक्टर ,अभिनेता की यह जोड़ी बॉम्बे टॉकीज, ब्लैक फ्राइडे और गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 में भी नज़र आ चुकी है । अगर आपने इन मूवीज़ में इनका काम देखा है तो रमन राघव आप देखना पसंद करेगे । सिद्दीक़ी ने बताया कि रमन राघव में उनका अब तक का सबसे अच्छा अभिनय है ।
फ़िल्म के बारे में बात करे तो यह 1960 के दशक के साइकोपैथ सीरियल किलर रमन राघव पर आधारित है, जिसने लगभग 41 लोगों का कत्ल किया था. कहानी को मौजूदा दौर में रचा गया है. रमन्ना (नवाजुद्दीन) एक साइकोपैथ किलर है और वह मजे के लिए क़त्ल करता है। कल इस फ़िल्म की स्पेशल सक्रीनिंग रखी गई थी। जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीक़ी ‘आई एम रोमॅनटिक’ की टी – शर्ट पहने नज़र आए । साथ ही फ़िल्म से जुड़े कई सितारे नज़र आए । फ़िल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीक़ी के अलावा विकी कौशल और शोभिता धूलिपाला भी नज़र आएगे

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।