प्रतापगढ़ में बारिश से किसानों के चेहरे खिले
(India)
प्रतापगढ़ में कुछ दिनों पहले भीषण गर्मी पड़ रही थी, तापमान 50 डिग्री पार हो गया था, ऐसे में लोग आसमान की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे थे, गत कई दिनों से घने बादल छाने का दौर जारी था, और आज मूसलाधार बारिश के साथ माहौल खुशनुमा हो गया. बारिश से तापमान में गिरावट आई , तो वहीँ किसानो में खुशी की लहर है. अब कल से किसान बुवाई करना शुरू करेंगे, कल से किसान खेतों की ओर लौट आएँगे. सूखे जलाशय भरने लगे हैं, मौसम खुशनुमा हो गया है... शहर में पानी गिरने से कई जगह पानी भर गया है, आवागमन प्रभावित हुआ है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।