हनुमानगढ़ जिले में अपराधियों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होने रात्रि को लूटपाट के लिए तीन ढ़ाणियों में घुसकर जमकर उत्पात मचाया और एक महिला की हत्या कर चार जनों को घायल करने के बाद लूटपाट कर सामान ले गये। लूटपाट की यह घटना हनुमानगढ़ टाउन थानाक्षेत्र के श्रीनगर गांव की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया और टाउन पुलिस ने मौके पर जाकर जांच शुरू की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।