फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लूटपाट
(India)
भीलवाड़ा शहर के रामद्वारा सब्जी मंडी में बदमाशों ने फर्जी पुलिसकर्मी बनकर वृद्ध महिला से साढ़े तीन लाख रुपए के आभूषण लूट लिये। लुटेरों ने चैकिंग के बहाने इस वारदात को अंजाम दिया। महिला आश्रम स्कूल के नजदीक रहने वाली वृद्ध महिला प्रेम देवी ने बताया की नाड़ी मोहल्ला में रहने वाले रिश्तेदार की तबीयत पूछने गई थी। घर जाने के लिए किराये पर रिक्शा लिया। रिक्शे में बैठकर रवाना होने लगी, तभी एक बाइक उसके पास आकर रुकी। उस पर दो युवक सवार थे उन्हांेने आगे पुलिस चैकिंग की बात कह कर गहने उतार कर अपने पास रखने के लिए कहा। उनकी बातों में आकर गहने उतार लिए। इसके बाद लुटेरों ने कागज में लपेटने के लिए गहने ले लिये। लुटेरों ने प्रेम देवी से नजरें बचाकर गहने पार कर लिये और उसे नकली गहनों को कागज में लपेटकर चलता कर दिया। इसके बाद प्रेम देवी रिक्शे से घर चली गई। वहां जाकर उसने देखा तो गहने गायब मिले। बाद में प्रेम ने लूट की सूचना परिजनों को दी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।