सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
(India)
सीतामढ़ी में शिवहर पुलिस ने श्यामपुर भटहा के नया गांव मे छापेमारी कर कुख्यात नन्हक सिंह उर्फ रौशन सिंह को गिरफ्तार किया है...गिरफ्तार अपराधी शिवहर के लोजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडे समेत एक दर्जन हत्याकांड में वांछित है...कुख्यात अपराधी पर कई नामचीन हस्तियों की सुपारी लेकर हत्या करने का आरोप है..पुलिस ने रौशन सिंह के पास से पुलिस से लूटी गयी पिस्टल और एक देशी पिस्तौल समेत 17 कारतूस भी बरामद किया गया है...गिरफ्तार अपराधी पूर्वी चंपारण के गोनाही गांव का रहनेवाला है..लेकिन आस-पास के कई जिलों में इसका आतंकराज कायम था..

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।