हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद घाटी में फैली हिंसा को लेकर शिवसेना ने बीजेपी पर निशाना साधा है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा है कि कश्मीर की वर्तमान स्थिति राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए धोखादायक है, क्या महबूबा मुफ्ती के हाथों में कश्मीर घाटी की कमान देखर भाजपा ने गलती तो नहीं की। सामना ने महबूबा मुफ्ती पर भी निशाना साधते हुए कहा कि महबूबा मुफ्ती उपर से शांति का आह्वाण कर रही हैं लेकिन बुरहान वानी के बारे में उनकी निश्चित भूमिका क्या है, यह जानना जरूरी है। साथ ही सामना में लिखा गया है कि इसके पहले अफजल गुरु को कश्मीर का स्वतंत्रता सेनानी या क्रांतिकारी मानने की वकालत भी महबूबा ने की थी। उनके इस इतिहास को देखते हुए यह डर बना हुआ है। साथ ही लिखा है कि कश्मीर में जो आग लगी हुई है उसकी आंच देश में भी लग रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।