फतेहपुर में पति पत्नी का अनोखा रिश्ता, एक दूसरे के लिए दिए अपनी जान
(Fatehpur, Fatehpur) उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बकेवर थाने के सकुराबाद गांव के रहने वाले इन दम्पति को देखिए जो पत्नी की मौत के बाद पति ने भी वार्ड में लगे पंखे से लटककर आत्महत्या कर लिया। दम्पति की मौत के बाद जहाँ अस्पताल में हड़कम्प मचा हुआ है वहीँ मृतक दम्पति के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हैं। मृतक के परिजनों ने बताया की यह दोनों घर में थे और किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई और बहु ने खुद को आग लगा लिया जिसे बचाते हुए दोनों गम्भीर रूप से झुलस गए जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज के दौरान बहु की मौत हो गई।
बहु के मौत की खबर सुनते ही बेटे ने भी फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया हैं । वहीँ इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया की महिला गम्भीर रूप से झुलसी हुई थी जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई और उसकी के बाद पति ने फांसी लगा आत्महत्या कर लिया है । इस घटना के बाद एसपी ने बताया की पति शराबी था और किसी बात को लेकर दोनों लोगो में कहा सुनी हुई उसके बाद महिला ने खुद को आग लगा लिया जिसे बचाने में पति भी झुलस गया और महिला की मौत की खबर सुनते ही पति ने भी वार्ड में लगे पंखे से लटककर आत्महत्या कर लिया है दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।