रोहतास में चुनावी रंजिश के चलते किसान की हत्या
(Rohtas, Rohtas) बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना के वरुणा गांव में कल देर रात खेत पटवन कर रहे एक किसान को अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। सुबह जब इसकी सुचना ग्रामीणों को मिली तो ग्रामीणों ने स्थानीय थाना को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्ब्जे में लेने की कोशिस की लेकिन ग्रामीणों द्रारा एसपी को बुलाने को मांग को लेकर शव को उठने नहीं दिया । वही इस हत्या के पीछे पंचायत चुनाव की रंजिस बताया जा रहा है। मृतक के पुत्र ने हत्या के पीछे शिवपुर पंचायत के पूर्व मुखिया मदन सिंह और उनके भाई पर आरोप लगया है। क्योकि पंचायत चुनाव में उनको वोट नहीं दिया गया था जिसको लेकर कई बार उनको और उनके पुत्र को धमकी और मारने की भी कोशिस की गई थी ।
23 जून को इसकी शिकायत थाना से लेकर अनुमंडल पदाधिकारी को भी दी गई लेकिन आवेदन नहीं लिया गया | मृतक के पुत्र की माने तो 23 जून को आवेदन लेकर जब बिक्रमगंज थाना पंहुचा तो थाना प्रभारी के अनुपस्थिति में एसआई पवन कुमार सिंह और अन्य कर्मियों द्रारा मृतक के पुत्र से दिन भर थाना के कार्य और आये गए अतिथियों को पानी पिलाने और अन्य कार्यो को करया गया लेकिन आवेदन नहीं लिया गया जिसका परिणाम यह हुआ की आज उसके पिता की हत्या कर दी गई ।
मौके पर पहुंचे बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार ने उक्त पदाधिकारियों पर कारवाई करने की और अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की बात कही । लेकिन इन आशवासनों ने ना तो ग्रामीण मानने को तैयार है और नहीं परिजन ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।