सैफ-करीना ने कहा नहीं कराया बच्चे का सेक्स डिटर्मिनेशन टेस्ट
(Mumbai, Mumbai) सैफ अली खान और करीना कपूर ने उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा है कि इन्होंने लंदन में एक डॉक्टर से जेंडर टेस्ट कराया है। खबर है कि करीना कपूर और सैफ अली खान के घर होने वाला पहला बच्चा लड़का होगा। सैफीना ने लंदन में एक डॉक्टर से जेंडर टेस्ट कराया था।
भारत में जेंडर टेस्ट कराया गैरकानूनी हैं। शायद यही वजह रही कि करीना ने इस खबर पर तुरंत अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। करीना प्रवक्ता ने एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि करीना के बच्चे को लेकर जिस रिपोर्ट की खबर सामने आई है, उसका कोई आधार नहीं है। सैफ और करीना ने इस खबर का खंडन किया है और ऐसे किसी भी टेस्ट की बात को अफवाह बताया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।