राज्य महिला आयोग के सामने आज पेश हो सकते हैं सलमान
(Mumbai, Mumbai) बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग के सामने आज पेश हो सकते हैं। अगर वह आज आयोग के सामने नहीं पेश होते हैं तो उन पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। आपको बता दें कि इससे पहले विवादस्पद बयान के संदर्भ में उनकी पेशी 7 जुलाई को होनी थी, लेकिन सलमान पेश नहीं हुए। एमएससीडब्ल्यू की अध्यक्ष विजया राहतकर के मुताबिक हम किसी व्यक्ति को तीन बार समन जारी कर सकते हैं और सलमान को अब 14 जुलाई को पेश होने के लिए तीसरा समन भेजा गया है। और आखिरी समन की अनदेखी के बाद उन पर कानूनी कार्रवाई मुमकिन हो सकती है।
Vo2
आपको बता दें कि सलमान से जब उनकी फिल्म सुल्तान की शूटिंग के दौरान उनके अनुभव के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने अपनी थकान की तुलना किसी 'दुष्कर्म पीड़िता' की हालत से की थी। उनके इस बयान की कड़ी निंदा की जा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।