इतने सालों से प्रशासन ने ज़ाक़िर पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की: अबू आसिम
(Mumbai, Mumbai) देश में कई मद्दों पर अलग-अलग राय रखने वाले राजनीतिक दल इन दिनों ज़ाक़िर नाइक के मुद्दे पर एक साथ नज़र आ रहे हैं। ज़ाक़िर नाइक पर आतंकवाद के लिए प्रेरित करने, दूसरे धर्मों का अनादर करने और ग़ैरक़ानूनी प्रकिया से अपनी चैनल चलाने का आरोप लगाया जा रहा है। देश में कई जगह ज़ाक़िर नाइक का विरोध भी किया जा रहा है। इसी बीच राष्ट्रपति समाजवादी पार्टी के नेता अबू आसिम आज़मी खुल कर ज़ाकिर नाइक के समर्थन में बोल रहे हैं। मुंबई के एक कार्यक्रम में आज़मी ने कहा कि ज़ाक़िर नाइक इस्लामी विद्वान हैं वे इस्लाम के बारे में फ़ैलाए गए ग़लत प्रोपेगेंडा को दूर करने का काम करते हैं। आज़मी ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले 25 सालों से ज़ाक़िर नाइक अपने भाषण दे रहे हैं। इतने सालों से सरकार ने उन पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।