NEET की सुनवाई से जज ने खुद को किया अलग
 सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई
(DELHI, DELHI) देशभर में मेडिकल और बीडीएस के दाखिले के लिए एक ही परीक्षा नीट के मामले में दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। जस्टिस एल नागेश्वर राव ने इस मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है, क्योंकि वह पहले इस केस में पैरवी कर चुके हैं।
सुप्रीम कोर्ट के सारे सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में इसी साल से NEET लागू करने के फैसले के बाद केंद्र सरकार ने 24 मई को एक अध्यादेश जारी किया था और इसके जरिए राज्य सरकारों को अपने कॉलेजों में इस साल के लिए NEET से छूट दे दी थी। इसी अध्यादेश को असंवैधानिक करार देते हुए सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।