25 लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
(India)
झारखंड पुलिस को आत्मसमर्पण नीति के तहत नयी दिशा अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। नयी दिशा के तहत 25 लाख का इनामी नक्सली बालकेश्वर उरांव उर्फ बड़ा विकास ने झारखंड पुलिस के डीजीपी के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। कुख्यात नक्सली बड़ा विकास के आत्मसमर्पण से भाकपा माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। इससे झारखंड में संघठन के काफी कमजोर होने और कई खुलासे होने की उम्मीद है। बडा विकास पर लातेहार में 37, गढ़वा मे 17 और छतीसगढ़ मे 22 मामले दर्ज हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।