राजसमंद के रेलमगरा पंचायत समिति क्षेत्र मंे कल भारी बारिश से हुई तबाही के बाद सरकारी कार्यालयों के अलावा निजी मकानों और दुकानों मे भी भारी नुकसान हुआ है.. बारिश का पानी आज कम तो हो हुआ...लेकिन यह पानी बहकर निचली बस्तियों के लिए मुसीबत बना हुआ है... इसके चलते बस्ती वासियों ने मदद के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है...गुरूवार को एसडीएम ने आपदा नियंत्रण की टीम के साथ करीब आधा दर्जन गांवों का दौरा किया और नुकसान का जायजा लिया... प्रतापगढ़ में हुई बारिश कई लोगांे के लिए सुकून तो कई के लिए कहर लेकर आई है...बारिश से कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं...जिले के अरनोद में 5, पीपलखूंट में 3 इंच बारिश हो चुकी है...वहीं प्रतापगढ़ में 1.69 इंच, धरियावद में 1.57 इंच और छोटीसादडी में 0.78 इंच बारिश हुई है...जिससे जिले के हालात बिगड़ गए है...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।