आलिया और सिद्धार्थ का हुआ पैच-अप 
लंदन में दिखे साथ
(Mumbai, Mumbai) पिछले दिनों आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा की साथ में एक तस्वीर आई थी । जिसके बाद दोनों की पैच- अप की ख़बरे चल पड़ी थी । इन ख़बरो पर आलिया ने बिन कुछ बोले ही बहुत कुछ बोल दिया है। दरअसल आलिया फ़िल्म एम क्रीम की स्क्रीनिंग पर पहुंची थी । मीडिया द्वारा लंदन में उनकी और सिद्धार्थ की मुलाकात पर सवाल पूछा गया जिसपर आलिया ने कुछ ऐसा रिएक्शन दिया है ,जिससे सब कुछ बढ़िया होने की खुशबू आती है ।
आपको बता दे कि हाल ही में आलिया अपनी दोस्त के साथ छुट्टियां मनाने लंदन गई थी , जहां पर उनके कथित बॉयफ़्रैड सिद्धार्थ को भी देखा गया था । आलिया लंदन से छुट्टियां मना कर आने के बाद काफ़ी खुश नज़र आ रही है उनके चेहरे झलकती खुशी को देखकर लगता है, आलिया और सिद्धार्थ के बीच अब सब कुछ ठीक हो गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।