तुर्की में तख्तापलट की कोशिश नाकाम
(International) तुर्की पुलिस ने सेना की तरफ से सरकार के तख्तापलट की कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस घटनाक्रम में कम से कम 42 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि 120 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तुर्की पुलिस बगावत पर उतरी सेना से टक्कर ले रहे हैं और एक सैन्य हेलिकॉप्टर को मार गिराया है। तुर्की संसद पर विस्फोट के दौरान 12 पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। इस बीच भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवाक्ता विकास स्वरूप ने तुर्की में रह रहे भारतीय नागरिकों को हालात स्पष्ट होने तक सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचने और घरों में ही रहने की सलाह दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।