पाकिस्तान की इंटरनेट सेलिब्रिटी कंदील बलोच ऑनर किलिंग का शिकार हो गई। उसे उनके भाई वसीम ने गला दबाकर मार डाला। मुल्तान की पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया और उसकी गिरफ्तारी की कोशिशें की जा रहीं हैं। कंदील के पिता अजीम ने पुलिस को दिये स्टेटमेंट में कहा, जिस वक्त उनकी बेटी की हत्या की गई वह घर पर ही थे। उन्होंने बताया कि कंदील का भाई वसीम और मां भी घर पर सो रहे थे। अजीम ने बताया कि जब वसीम कंदील की गला दबाकर हत्या कर रहे थे वह घर पर सो रहे थे। उसके बाद वह सीढियों से नीचे पहुंचे तो बेटी के शव को देखकर दंग रह गए। उन्होंने उसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी। कंदील के पारिवारिक सूत्रों से आ रही खबरों के मुताबिक भाई वसीम बार बार बहन कंदील को मॉडलिंग छोड़ने को कहा करता था। कंदील का विवादित वीडियो और फेसबुक पोस्ट चर्चाओं में आना वसीम को अच्छा नहीं लगता था। इसके कारण कई बार अज्ञात नंबरों से कंदील को धमकी भरे फोन भी आया करते थे। पुलिस के मुताबिक कंदील मुल्तान में एक हफ्ते से थी। फोरेंसिक टीम पूरी जांच कर रही है। पहले कहा जा रहा था कि कंदील की उनके भाई ने गोली मार कर हत्या कर दी पर अब पुलिस कह रही है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।