ज़हरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत
(Fatehpur, Fatehpur) उत्तर प्रदेश के फ़र्रुख़ाबाद में ज़हरीली शराब का कहर बरपा है। फ़र्रुख़ाबाद में ज़हरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि क़रीब एक दर्जन लोग अस्पताल में भर्ती हैं। फ़र्रुख़ाबाद में शनिवार को क़रीब एक दर्ज़न से अधिक लोग अवैध शराब पी कर आये थे। 24 घंटो बाद ज़हरीली शराब पीकर आए 4 लोगों की मौत हो गई है। इस तरह पूरे उत्तर प्रदेश में दो दिन में देशी शराब पीने से 23 लोगों की जान जा चुकी है। मौत के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वहीं ग्रामीणों की मौत पर जिला प्रशासन अभी तक कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।