जिले के अमड़ापाड़ा में एक नाबालिग पहाड़िया लड़की के साथ गैंगरेप की घटना का मामला प्रकाश में आया है.. नाबालिग काठीकुंड आदिम जनजाति आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रा है जो छुट्टी पर अपने घर गौरपाड़ा आई हुई थी..पीड़ित ने बताया कि गांव से करीब 4-5 किलोमीटर निपनियां स्कूल के करीब बाजार से लौटते समय पलमंडरो गांव के गुड्डू मरैया और उसके तीन दोस्तों ने उसका अपहरण किया और उसके साथ दुष्कर्म किया..पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और बाकियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अभियान चला रही है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।