सासाराम कोर्ट ब्लास्ट की गुत्थी सुलझी, टीपीसी के चार नक्सलि हुए गिरफ्तार
(Rohtas, Rohtas) रोहतास पुलिस ने पिछले 13 जुलाई तथा 11 मार्च को सासाराम कोर्ट परि्सर के पास हुए बम धमाके के मामले को सुलझा लिया गया हैं तथा मामले में टीपीसी के चार नक्सली को गिरफ्तार भी किया लिया हैं। वही मुफस्सिल थाना इलाके में छापामारी कर के भारी मात्रा में विस्फोटक बारूद तथा हथियार भी बरामद किया हैं। छापामारी में मुफस्सिल थाना के करबंदिया तथा कंचनपुर से 28 हजार 5 सौ इलेक्ट्रोनिक डेटोनेटर, 8 सौ किलो विस्फाटक अमोनियम नाईट्रेट, 20 जिलेटीन की छडे बरामद हुए हैं। वहीं नक्सलियों के पास से सो दो राईफल, दो पिस्टल, 8 कारतूस के अलावे एक कार तथा चार बाईक जप्त की गई हैं।
छानबीन में खुलासा हुआ हैं कि ये लोग नक्सली संगठन टीपीसी के लिय काम करते हैं तथा शहरी इलाकों में अपनी दविस बढा रहे हैं। 11 मार्च की विस्फोट की घटना में गिरफ्तार तथा 13 जुलाई के विस्फोट मामले में मारे गये व्यक्ति आपस में रिस्तेदार निकले। 13 जुलाई को ये लोग एक जमीन कब्जा को लेकर बाईक से बम ले जा रहे थे की तभी विस्फोट हो गया था। जिला मुख्यालय में विस्फोटको तथा हथियारो का इतना बडा जखीरा मिलने से कई सवाल खडे हो गये हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।