(DELHI, DELHI)
एनआईए ने अदालत को बताया कि आईएसआईएस के छह संदिग्ध आतंकवादी राजधानी दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों और हरिद्वार में अद्र्धकुंभ के दौरान आईईडी ब्लास्ट के जरिए दशहत फैलाना चाहता थे। एनआईए ने पटियाला हाउस स्थित जिला जज अमरनाथ की अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है। सूत्रों के अनुसार, एनआईए ने अदालत को बताया कि है कि कथित आतंकी आईईडी के जरिये धमाके करने की फिराक में थे, जो माचिस की तीली की तरह होता है। अदालत ने एनआईए द्वारा दाखिल आरोप पत्र पर विचार के लिए 25 अगस्त की तारीख तय की है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।