पाकिस्तान में आज ‘काला दिवस’
(International) आतंकी बुरहान वानी की मौत के खिलाफ पाकिस्तान आज ‘काला दिवस’ मनाएगा. इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने 19 जुलाई को आतंकी बुरहान वानी की मौत पर पाकिस्तान में काला दिवस मनाए जाने का एलान किया था. लेकिन 19 जुलाई को कश्मीर एक्सेशन डे होने की वजह से 20 जुलाई को काला दिवस मनाने का फैसला किया गया.नवाज शरीफ ने कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए हिज्बुल आतंकवादी बुरहान वानी को हाल ही में ‘शहीद’ करार दिया था. शरीफ ने कहा था कि कश्मीरियों का आंदोलन आजादी का आंदोलन है और पाकिस्तान कश्मीरियों को आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए उनके उचित संघर्ष में नैतिक, राजनीतिक और राजनयिक समर्थन देना जारी रखेगा.इसके साथ ही नवाज शरीफ ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया था कि वो अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में कश्मीर मुद्दे को उठाएं. पाकिस्तान के इस एलान पर भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा था कि पाकिस्तान को भारत के आंतरिक
लोकसभा में आज कश्मीर के हालात पर चर्चा होगी. राज्यसभा में इस मुद्दे पर सोमवार को चर्चा हो चुकी है. चर्चा पूरी होने के बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह जवाब देंगे. चर्चा दोपहर दो बजे शुरू होने की संभावना है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।