शाहरुख और ऋतिक के बीच हुआ समझोता
घंटो बातचीत से निकाला समाधान 
रईस और काबिल में क्लैश अब नहीं 
शाहरुख़ ने मारी बाजी 
26 जनवरी को रीलीज़ होगी रईस 
काबिल की रीलीज़ टली
(Mumbai, Mumbai) ऋतिक की फ़िल्म 'क़ाबिल' और शाहरुख़ की फ़िल्म 'रईस' एक साथ रिलीज़ नहीं होगी । बताया जा रहा है कि शाहरुख़ ख़ान की कोशिश रंग ले आई है । अटकले है कि शाहरुख़ ने ऋतिक से घंटो बात-चीत करके इस टकराव को सुलझा लिया है ।शाहरुख ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर ख़ुशी ज़ाहिर की और जानकारी दी। शाहरुख़ ने ट्वीट कर कहा, 'दोस्त, मेंटोर और फ़ैमिली से कई दिनों बाद मुलाक़ात हुई। रोशन साहब ने हमसे कहा कि ज्यादा फ़िल्में करना ज़रूरी नहीं, एक सही करना ज़रूरी है। शुक्रिया सर।'बता दे कि दोनों फ़िल्मों के 26 जनवरी को रीलीज़ होने पर ख़बरे गरम थी। .
बताया जा रहा है कि इस टकराव को रोकने के लिए शाहरुख, फरहान अख़्तर और 'रईस' के निर्माता रितेश सिधवानी जुहू स्थित ऋतिक के घर पहुंचे। यहां ये सब ऋतिक और 'क़ाबिल' के निर्माता राकेश रोशन से मिले। इनकी यह मुलाक़ात क़रीब 5 घंटे तक चली मुलाकात के बाद निर्णय लिया गया । फ़ैसला रृकिया गया है कि 26 जनवरी को शाहरुख बॉक्स ऑफिस पर आएंगे और ऋतिक की फ़िल्म 'क़ाबिल' किसी और तारीख़ पर आएगी।आपको बता दें कि इससे पहले 'रईस' ईद के मौक़े पर रिलीज़ होने वाली थी, मगर यशराज फिल्म्स ने 'सुलतान' को भी ईद पर रिलीज़ करने का फ़ैसला लिया और 'रईस' को ईद छोड़नी पड़ी। ईद के मौके पर 'सुल्तान' रिलीज़ हुई और बड़ी हिट हुई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।