प्रदेश के पूर्वी हिस्से को तरबतर कर सुस्त हुआ मानसून अगले एक दो दिन फिर से सक्रिय हो सकता है। इस बार भी शुरुआत पूर्वी राजस्थान से होने की उम्मीद है। पूरे देष में मानसूनी बारिश के इस ठहराव के बाद देश के दो हिस्सों में चक्रवाती तंत्र बन रहा है जो अगले कुछ दिनों में देश में मानसून को फिर से सक्रिय करेगा। दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उससे जुड़े विदर्भ क्षेत्र में बने चक्रवाती तंत्र के उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ने का असर पूर्वी राजस्थान पर पड़ेगा। इस कारण राजस्थान के पूर्वी हिस्से में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।