(Mumbai, Mumbai)
लंबे समय बाद बॉलिवुड में वापसी कर रहीं एक्ट्रैस डायना पैंटी की आने वाली फ़िल्म हैप्पी भाग जाएगी का ट्रैलर रीलीज़ हो गया है। फ़िल्मन में एक बार फिर भारत-पाकिस्तामन का जुडाव दिखाया गया है। हैप्पी शादी से भागकर ग़लती से पाकिस्तान पहुंच जाती है। जहां उसे अभय देवल मिलते हैं। इसके आगे की कहानी काफ़ी दिलचस्पा लग रही है। फ़िल्म में डायना पैंटी,अभय देवल, जिम्मी शेरगिल, और अली फ़ज़ल मुख्य भूमिका में हैं। ये फ़िल्म एक रॉमेंटिक कॉमेडी है। फ़िल्म मुदस्सर अजीज़ डायरेक्ट कर रहे हैं। फ़िल्म को आनंद एल राय और कृष्णा लुल्ला प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये फ़िल्म 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।