इलाहाबाद के लांस नायक लक्ष्मीकांत के लिए दुआओं का दौर जारी
परिवार समेत पूरे इलाके में सलामती की दुआ
(Allahabad, Allahabad) कुछ दिन पहले पोर्ट ब्लेयर से लापता हुए इंडियन एयर फोर्स के प्लेन AN-32 में इलाहाबाद के लक्ष्मीकांत त्रिपाठी भी मौजूद थे। बाकी जवानों की तरह उनका भी अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं और दिन रात पूजा-अर्चना कर उनकी सलामती की दुआएं मांग रहे हैं।
घर के इकलौते कमाऊ सदस्य लक्ष्मीकांत की कुछ महीनों बाद ही शादी होने वाली है और पूरा परिवार इन दिनों उनकी शादी की तैयारियों में जुटा था। लेकिन इलाहाबाद के जिस घर में तीन दिनों पहले तक शादी की तैयारियां चल रही थी, वहां अब दहशत का माहौल है। अनहोनी की आशंका के चलते परिवार में तीन दिनों से चूल्हा नहीं जला है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।