बता दे कि काले हिरण और चिंकारा शिकार मामले में सलमान ने सेशन कोर्ट के फ़ैसले पर हाई कोर्ट में अर्जी दी थी । सेशन कोर्ट से सलमान को पांच साल कैद की सजा मिली है , हाई कोर्ट ने इस पर फ़ैसला करते हुए सलमान को बड़ी राहत दी है ।याद दिला दे कि यह मामला सलमान की फ़िल्म ‘हम साथ- साथ है ‘के दौरान सामने आया था ।बताया जाता है कि जोधपुर के पास भवाद गांव में 26-27 सितंबर की रात 1998 में शिकार किया था गौरतलब है कि सलमान खान पर शिकार मामले में कुल चार केस दर्ज हुए हैं. मथानिया और भवाद में दो चिंकारा के शिकार के दो अलग-अलग मामले, कांकाणी में हिरण शिकार मामला और लाइसेंस समाप्त हो जाने के बाद भी रायफल रखने (आर्म्स एक्ट) का आरोप. इसी मामले में आज फ़ैसला आना है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।