ग्रेटर नॉएडा  में एक नाबालिक लड़की के साथ रेप
परिजनों का आरोप घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH)

महिलाओं के साथ हो रहे बदसलूकी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। दिल्ली से सटे ग्रेटर नॉएडा में तीन दिन पहले ग्यारहवीं में पढ़ने वाली एक नाबालिक के साथ गांव के ही दो युवकों ने रेप किया। बताया जा रहा है कि दोपहर को नाबालिक खेत में सौच के लिए गई थी, तभी गांव के दो युवकों ने जबरन खेत में ले गए। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपियों ने पीड़ित के भाई की हत्या करने की धमकी दी और पीड़िता के साथ रेप किया। परिजनों ने घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज़ करवा दी है।
वहीं अब परिजनों का आरोप है कि घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। यहां तक पीड़ित नाबालिक को मेडिकल तक नहीं भेजा है। परिजनों का आरोप है कि वह पिछले तीन दिनों से लगातार थाने के चक्कर काट रहे हैं


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।