(Mumbai, Mumbai)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गंभीर अभिनेता कहे जाने वाले इरफ़ान खान की नई फ़िल्म ‘मदारी’ की प्रशंसा की है. केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करा है कि “इरफान खान की ‘मदारी’ अद्भुत फिल्म है. सभी को यह देखनी चाहिए.” ।इरफ़ान ने इससे पहले ‘मदारी’ के प्रचार के तहत केजरीवाल से मुलाकात भी की थी बता दे कि मदारी एक आदमी की कहानी है, जिसमें पिता और बेटे के बीच के रिश्ते को दिखाया गया है. ‘मदारी’ में जिमी शेरगिल, विशेष बंसल, तुषार दलवी, नितीश पांडेय और आएशा रजा प्रमुख भूमिका में हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।