दुष्कर्म पीड़ित का नाम जाहिर करने पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल पर केस दर्ज
(DELHI, DELHI) दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के खिलाफ दिल्ली के थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। स्वाति पर बुराड़ी रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने का आरोप है। आपको बता दें कि बुराड़ी में एक 14 साल की लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया था। इलाज के दौरान लड़की की रविवार को मौत हो गई थी। आरोपी ने उसे एसिड पीने को मजबूर किया था।
इस मामले में बुराड़ी थाने के प्रभारी को महिला आयोग के नोटिस में लड़की का नाम उजागर करने पर स्वाति पर मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी की शिकायत पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई। स्वाति ने बलात्कार के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर पुलिस की कड़ी आलोचना की थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।