कई मामलों में वांछित आनंदपाल की 80 करोड़ की जमीन आज कुर्क होगी। इसके लिए लाडनूं उपखंड अधिकारी ने आदेश दिए हैं। ये जमीनें निर्मल भरतिया और आनंदपाल से जुड़े अन्य लोगों के नाम से है। अब यह जमीन पुलिस तहवील में ली जा रही है। कल इन जमीनों को बेचने के लिए निर्मल भरतिया लाडनूं आया था और उसने कुछ लोगों से इन जमीनों को बेचने का सौदा भी कर लिया। यह जानकारी मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई और वहां करीब 6 जगह दबिष दी गई, लेकिन वह नही मिला।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।