गैस एजेंसी कर्मचारी से डेढ़ लाख रुपए की लूट
(India)
झुंझुनूं में मंगलवार शाम गैस एजेंसी कर्मचारी से हुई लूट की वारदात के बाद सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक रोड नंबर तीन पर संचालित युनाइटेड गैस एजेंसी का कर्मचारी दिनभर का कलेक्शन करीब डेढ़ लाख रुपए लेकर एजेंसी के मालिक के रिश्तेदार के घर हर रोज की तरह रखने आया था। दीपक पिकअप में था। वह जैसे ही रुपयों से भरा बैग लेकर उतरा और घर की ओर जाने लगा तो उसका पीछा कर रहे बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने बैग छीन लिया और भाग गये। उसके बाद पिकअप से पीछा भी किया गया। लेकिन आरोपी युवक दिखाई नहीं दिए। घटना की सूचना मिलने पर पूरे जिले में नाकाबंदी कराई गई। वहीं रातभर सीसीटीवी फुटेज खंगाले में पुलिस लगी रही। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक दोनों युवक एक अपाची बाइक पर थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।