बिहार में बाढ़ के हालात पर नजर रख रहे आपदा प्रबन्धन विभाग ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में बताया है...विभाग के संयुक्त सचिव अनिरुद्ध कुमार ने कहा है कि गंडक नदी को छोड़कर सभी नदियों के जलस्तर में आज भी वृद्धि देखी गयी है लेकिन स्थिति सामान्य हो रही है...गुरुवार से सभी नदियों के जलस्तर में कमी आ सकती है....दूसरी तरफ बाढ़ प्रभावित प्रखंडों की संख्या बढ़कर 43 हो गयी है.... कुछ नए जगहों पर राहत कैंप खोले गए है और सभी बाढ़ प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ बलों की संख्या को बढ़ा दिया गया है..वहीं आज राज्य के सीएम नीतीश कुमार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे..पूर्वांचल और उत्तर बिहार समेत सीएम चंपारण के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेंगे..
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।