(Mumbai, Mumbai)
फ़िल्म ढिशूम की पूरी स्टार कास्ट इन दिनों फ़िल्म के प्रोमोशन में बिज़ी हैं। फ़िल्म ढिशूम के प्रोमोशन के लिए पूरी स्टारकास्ट गुजरात पहुंची। गुजरात में फ़िल्म ढिशूम की पूरी स्टारकास्ट ने प्रैस कॉंफ़्रैंस कर फ़िल्म का प्रोमोशन किया। इस फ़िल्म में एक्टर जॉन अब्राहम, वरुण धवन, अक्षय खन्ना और ज़ैकलीन फ़र्नांडिस मुख्य भूमिका में हैं। इस फ़िल्म को रोहित धवन डायरेक्ट कर रहे हैं। ये एक एक्शन-एडवेंचर फ़िल्म है, जिसे रोहित धवन ने ही लिखा है। फ़िल्म को साज़िद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। फ़िल्म 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इस प्रैस कॉंफ़्रैंस में वरुण धवन ने अलग अंदाज़ में अपने कैरेक्टर के बारे में बताया ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।