गुड़गांव में 15 घंटे से लगा है ट्रैफिक जाम
स्कूलों में दो दिन की छुट्टी
गुरुग्राम में जाम के लिए केजरीवाल जिम्मेदार-मनोहर लाल खट्टर
(DELHI, DELHI)
दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा के कई इलाकों में जाम की हालत बनी हुई है। सुबह से ही सड़कों पर गाड़ियां रेंग रही हैं। लोगों को दफ़्तर जाने में परेशानी हो रही है। गुरुग्राम में जाम की सबसे बुरी हालत है। दिल्ली-जयपुर हाइवे पर बीती रात से ही जाम लगा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में कल शाम 6 बजे से ही कई किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। एक ओर जाम में फंसे लोग परेशान हैं तो वहीं दूसरी ओर जाम के मुद्दे पर सियासत भी होना शुरू हो गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक ट्वीट किया। ट्वीट में लिखा है कि इसके बारे में सीएम केजरवील से सवाल किया जाना चाहिए। हम केजरीवाल के असहयोग रवैए से परेशान हैं।
गुरुग्राम में लोग 14 घंटे यानी देर रात से भारी जाम में फंसे है। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगे जाम की वजह से दफ्तर आने-जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जो लोग जाम में फंसे हुए हैं वो भूख-प्यास से परेशान है। प्रशासन ने ट्रैफिक जाम को लेकर आपात बैठक बुलाई है।


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।