गुड़गांव पुलिस कमिश्नर का तबादला
(Gurgaon, Gurgaon) गुड़गांव और दिल्ली में भारी बारिश के बाद लोग लंबे जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। भारी बारिश के कारण गुरुग्राम यानी गुड़गांव का हाल बेहाल हो गया है। सड़कें पानी से लबालब भर गईं, बीमार रास्तों में ट्रैफिक के बीच फंसे रहे, सभी जरूरी कामों को जैसे जलभराव ने थाम दिया। हरियाणा सरकार ने अपनी इज्जत बचाने के लिए गुड़गांव के पुलिस कमिश्नर नवदीप का तबादला करते हुए उनको रोहतक भेज दिया है और इसे रुटीन ट्रांसफर बताया है। उनकी जगह पर संदीप खीरवार को गुड़गांव का नए पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।